Showing posts with label bollywood news. Show all posts
Showing posts with label bollywood news. Show all posts

Friday, October 15, 2010

भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं चीन और पाकिस्तान : सेना प्रमुख


नई दिल्ली. चीन और पाकिस्तान भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुके हैं। भारतीय सेना के अध्यक्ष वीके सिंह के मुताबिक ये दोनों पड़ोसी भारत के लिए खतरा बन चुके हैं और भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि चीन और पाकिस्तान ने हाल के कुछ महीनों में भारत के खिलाफ अपनी गतिविधियां तेज की हैं। चीन पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में उसकी शह पर सड़क, बांध और सुरंगे बना रहा है। साथ ही अरुणाचल प्रदेश के पास चीन कई बार सीमा का उल्लंघन कर चुका है। चीन जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को विवादास्पद मानता है। साथ ही अरुणाचल प्रदेश को वह तिब्बत का हिस्सा मानते हुए अपना दावा भी पेश करता रहा है। सीमा विवाद को लेकर चीन से भारत की तनातनी कई सालों से है।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में तैनात सेना के अफसर को चीन ने वीजा देने से मना कर दिया था। चीन ने यह कहते हुए सेना के उत्तरी कमान के प्रमुख बीएस जमवाल को वीजा देने से मना कर दिया था कि वे विवादास्पद राज्य में सेना की संभाल रहे हैं। चीन की कोशिश थी कि इस बहाने कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाया जाए। चीन के इस कदम की भारत ने तीखी आलोचना करते हुए रक्षा संबंध तोड़ लिए थे।

उधर, पाकिस्तान की गतिविधियां किसी से छुपी नहीं हैं। भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने का काम पाकिस्तान करता रहा है। 2008 में मुंबई पर हुए आतंकी हमले के तार भी पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं।

Thursday, October 14, 2010

बिग बॉस को ब्लॉक करने लगे हैं केबल ऑपरेटर्स

मुंबई ।। रिऐलिटी शो बिग बॉस-4 का बहिष्कार करने के शिवसेना के आदेश को देखते हुए मुंबई और ठाणे के कई केबल ऑपरे
टर्स ने कलर्स चैनल का प्रसारण रोक दिया है।

मुंबई के साथ ही ठाणे और नवी मुंबई में भी दर्शकों ने शिकायत की है कि वे बुधवार दोपहर के बाद से कलर्स चैनल नहीं देख पा रहे हैं क्योंकि वह ब्लॉक कर दिया गया है। गौरतलब है कि शिवसेना बिग बॉस-4 में पाकिस्तानी कलाकारों को शामिल किए जाने से नाराज है। उसने पहले इस कार्यक्रम के प्रड्यूसर्स को चेतावनी दी थी कि वे पाकिस्तानी कलाकारों को शो से बाहर करें वरना शो चलने नहीं दिया जाएगा। जब शिवसेना की धमकी का बिग बॉस के प्रड्यूसर्स पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा तो शिवसेना ने केबल ऑपरेटर्स से कहा कि वे कलर्स चैनल दिखाना बंद कर दें।

जानकारों के मुताबिक मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में केबल कनेक्शन वाले 40 लाख से ज्यादा घर हैं। अगर इन घरों में चैनल का प्रसारण बंद हो जाता है तो ' बिग बॉस ' की व्यूअरशिप में 15 फीसदी की गिरावट आ जाएगी।

शिवसेना नेता अनिल परब ने बताया, ' बाला साहेब के आदेश पर ही केबल ऑपरेटर्स से कार्यक्रम बंद करने को कहा गया है। यह कोई छिपी हुई बात नहीं है कि पाकिस्तान ने कई भारतीय चैनलों को बैन कर रखा है। इसलिए पाकिस्तानी कलाकारों को बुलाने वाले चैनल को बंद करने में कुछ भी गलत नहीं है। ' उन्होंने कहा कि कई केबल वालों ने तो हमारे निर्देश पर अमल शुरू भी कर दिया है।
हालांकि हिंदुजा केबल के अशोक मनसुखानी ने किसी तरह का निर्देश मिलने की बात को गलत बताया। उन्होंने कहा कि हम मीडिया में ही इस तरह की बातें देख रहे हैं, पर पार्टी से हमें अभी तक किसी तरह का नोटिस नहीं मिला है। '