Sunday, October 10, 2010

सुशील ने धमाकेदार ढंग से जीता गोल्ड

नई दिल्ली।। वर्ल्ड चैंपियन सुशील कुमार ने एकतरफा मुकाबले में साउथ अफ्रीकी पहलवान हेनरिक बार्नेस को हराकर गोल्ड मेडल जीता। सुशील के

इस गोल्ड के साथ ही भारत के 28 गोल्ड मेडल हो गए हैं।


वर्ल्ड चैंपियन और ओलिंपिक में कांस्य पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 66 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में एकतरफा मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी अफ्रीकी पहलवान हेनरिक बार्नेस को चारो खाने चित कर दिया। इसके साथ सुशील ने भारत के लिए 28वां गोल्ड जीता। हेनरिक एक पॉइंट भी नहीं बना सके।

इसके पहले सुशील जांबिया के फमारा जार्जुउ को हराकर फाइनल में पहुंचे।

रनों का अंबार, सचिन पहुंचे 14000 के पार

बेंगलुरु ।। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर टेस्ट क्रिकेट में 14000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बैट्समैन बन गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के साथ यहां हो रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे
दिन तेंडुलकर ने अपना 14 हजारवां रन पूरा करके इतिहास रच दिया। नाथन हॉरिट्ज की गेंद को कवर पॉइंट की ओर खेलते हुए उन्होंने बाउंड्री के पार पहुंचाते हुए शानदार ढंग से यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह भारतीय पारी के 27 वें ओवर की चौथी बॉल थी।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के ही खिलाफ भारत में हुई पिछली सीरीज में सचिन तेंडुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ा था।

Thursday, October 7, 2010

पेंटागन ने भी माना, ISI दे रहा है आतंकवाद को समर्थन

वॉशिंगटन।। पेंटागन ने आखिरकार स्वीकार कर लिया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के कुछ लोग आतंकवादी नेटवर्क को समर्थन दे रहे है

 जिसकी वजह से अमेरिका के नेतृत्व में चल रही आंतकवादी विरोधी युद्ध कमजोर हो रहा है। संभवत : ऐसा पहली बार हुआ है जब पेंटागन ने इस बात को स्वीकार किया है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई आतंकवादी नेटवर्कों के साथ संपर्क हैं और यह अमेरिका के लिए चिंता की बात है। पेंटागन पर अक्सर आरोप लगते रहते हैं कि वह पाकिस्तानी सेना और आईएसआई को बचाने की कोशिश करता है।

पेंटागन के स्पोक्सपर्सन कर्नल डेविड लापान ने कहा कि आईएसआई के कुछ सदस्य आतंकवादी संगठनों के साथ उस तरह से संपर्क बना कर काम कर रहे हैं, जो उस तरह का नहीं है, जैसा सरकार और सेना कर रही है।

लापान से वॉल स्ट्रीट जरनल में छपी खबर के बारे में प्रतिक्रिया पूछी गई थी। इस अखबार की खबर में कहा गया था कि आईएसआई तालिबान पर अफगानिस्तान में नाटो और अमेरिकी सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए कह रही है और उसकी सहायता भी कर रही है।

लापान ने इस बात पर जोर दिया कि आईएसआई स्वयं ऐसा संगठन नहीं है जो आतंकवाद को समर्थन कर रहा है, लेकिन उसके भीतर कुछ ऐसे तत्व मौजूद हैं, जो आतंकवादियों को सहयोग पहुंचा रहे हैं।

अमेरिकी अधिकारियों ने चिंता जताई थी कि क्या आईएसआई के कुछ सदस्य तरीके से आतंकवादियों के साथ संबंध हैं, जो सरकार और सेना की गतिविधियों के संगत नहीं हैं? लापान ने कहा कि पाकिस्तानी सेना के सीनियर ऑफिसर इस समस्या को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन किसी भी बड़े संगठन में परिवर्तन मुश्किल होता है और धीरे-धीरे ही हो पाता है। लापान ने कहा कि आईएसआई प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी इन चिंताओं के बारे में जानते हैं।

लालू ने किया मोटरसाइकल का वादा

पटना।। बिहार में चुनाव प्रचार अब जोर पकड़ने लगा है और सभी प्रमुख नेताओं ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद

अपनी चुनावी सभाओं में दिलचस्प वादे कर रहे हैं।


लालू ने मधेपुरा के बिहारीगंज में एक सभा में कहा, ' एनडीए सरकार स्कूली बच्चों को साइकल दे रही है, आप हमारी सरकार बनवाइए हम बच्चों को मोटरसाइकल देंगे। ' लालू के इस बयान पर चुटकी लेते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि बच्चे पेट्रोल की मांग करेंगे तो लालू जी कहेंगे, मोटरसाइकल बेचकर खरीद लो।

चुनावी सभाओं में लालू नीतीश पर जमकर बरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश ने सिर्फ बिहार के लोगों को ठगने का काम किया है। लालू बोले, ' नीतीश के विकास के दावे में कोई सच्चाई नहीं है। ' उन्होंने कहा कि इस इलाके में असली विकास तो तब हुआ जब वे रेल मंत्री थे।

गौरतलब है कि राज्य की एनडीए सरकार ने गांव और दूर दराज इलाके के स्कूली छात्रों को साइकल देने की योजना चला रही है। यह योजना पिछले तीन सालों से चल रही है।

Wednesday, October 6, 2010

गोल्ड मेडल विजेता चानू की 'बेइज्जती'

नई दिल्ली।। कॉमनवेल्थ गेम्स ऑर्गनाइजिंग कमिटी को भारतीय स्टार्स की कितनी परवाह है इसका उदाहरण बुधवार को देखने को मिला। भारत के
लिए वेटलिफ्टिंग के 58 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वालीं रेनू बाला चानू को घर जाने के लिए अधिकारी एक-अदद गाड़ी मुहैया कराने में नाकाम रहा।

गोल्ड मेडल जीतने के कुछ घंटे बाद ही रेनू बाला चानू को गाड़ी के लिए इधर-उधर भटकते हुए देखा गया, लेकिन जब काफी देर तक उन्हें गाड़ी नहीं मिली तो वह अपने परिवार के साथ ऑटो लेकर चली गईं।

भारत की इस वेटलिफ्टिंग स्टार को मजबूरी में ऑटो से घर जाना पड़ा। चानू के साथ उसके परिवार के लोग भी शामिल थे। अधिकारियों से जब इसे बाबत पूछा गया तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उन्हें नहीं पता था कि चानू अपनी गाड़ी से नहीं आई हैं।

गौरतलब है कि चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने यह 58 किलोग्राम इवेंट में यह पदक जीता।
सौ साल से बिना कुछ खाए जिंदा है 205 साल के बाबा
लखनऊ ॥ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में एक ऐसे इंसान का नाम जुड़ने जा रहा है जो पूरे दो सौ पांच बसंत देख चुके हैं और अब

206 साल की उम्र में एंट्री करने जा रहे हैं। इंडिया-नेपाल के यूपी बॉर्डर स्थित श्रावस्ती जिले के स्वामी दयाल जी महाराज पूरे सौ साल से भोजन-अन्न नहीं ग्रहण कर रहे हैं। जगपति नाथ मंदिर के बुजुर्ग बाबा आजादी की दोनों लड़ाई देख चुके हैं और गांधी-नेहरू के साथ जेल भी जा चुके हैं।


नेपाली सांसद का दावा...
सुनने में किसी को भले ही यकीन नहीं होगा मगर बाबा के दर्शन करने आए नेपाली सांसद दिनेश चंद्र यादव ने दावा किया कि उनके चार पुरखे बाबा जी के परम भक्त रहे। यादव के अनुसार उनके पिता की समाधि राप्ती नदी तट पर स्थित बाबा के आश्रम पर आज भी देखी जा सकती है। वे महीने में एक-दो बार बाबा के दर्शन करने सालों से आ रहे हैं। उन्होंने वर्ल्ड गिनीज बुक में भी स्वामी दयाल महाराज की लंबी उम्र की जानकारी दे दी है।

रोजाना योग साधना करते हैं
और तो और बहराइच के सबसे बुजुर्ग जीवित बूढ़ों में से एक 102 साल के किशोरी लाल का कहना है कि बचपन में जब उनकी उम्र दस साल की थी तो उनके घरवालों ने बाबा की उम्र उस समय 95 साल से ऊपर बताई थी। बचपन से अब तक उन्होंने बाबा को जस का तस देखा है। तब भी वे उतने ही एक्टिव थे, जितने आज हैं। रोजाना पूजन-योग साधना और मंत्रोच्चारण का काम बाबा नियमित रूप से कर रहे हैं।

काशी के जूना अखाड़ा से जुड़े हैं
उनका कहना है कि यदि किसी को बाबा की इतनी विशाल उम्र का विश्वास न हो तो उनके डीएनए से ही उम्र परखी जा सकती है। श्रावस्ती के नॉर्थ की ओर बसे जमुनहा गांव के पुराने लोग इसके गवाह हैं जहां पर मंदिर स्थित है। काशी के जूना अखाड़ा से जुड़े बाबा नेपाल के बागेश्वरी हनुमान मंदिर के आज भी महंत हैं जिन्हें पांच एकड़ जमीन के साथ नेपाल सरकार अलाउंस दे रही है। लेकिन उन्हें भारत ही प्यारा लगता है।

1805 में काठमांडू में हुआ था जन्म
भगवान दत्तात्रेय के उपासक बाबा स्वामी दयाल महाराज का जन्म नेपाल के सरकारी रेकॉर्ड में दर्ज है। नेपाली सांसद यादव ने बताया कि बाबा का जन्म काठमांडू में 20 मार्च 1805 में हुआ था। आजादी की लड़ाई से पहले ही बाबा भारत आ गए थे। उनकी मुलाकात लाला लाजपत राय , सुभाषचंद्र बोस , महात्मा गांधी , जवाहरलाल नेहरू , सरदार बल्लभ भाई पटेल , लाल बहादुर शास्त्री एवं इंदिरा गांधी जैसी हस्तियों से होती रही।

1910 से भोजन नहीं कर रहे हैं
यादव ने दावा किया कि वे साल 1910 के बाद से भोजन नहीं कर रहे हैं। जब वे गांधी - नेहरू के साथ जेल में बंद थे तो अंग्रेज उन्हें लाल पगड़ी कहकर पुकारते थे। यूपी में रह रहे बाबा आज भी सिर पर लाल पगड़ी धारण करते हैं। नेपाल में राजपरिवार से लेकर वहां की सरकार और लोग उनका आज भी बेहद सम्मान करती है। वन्य जीव प्रेमी बाबा ने राप्ती किनारे बने इस मंदिर में ही अपने आपको सीमित कर लिया है।

कॉमनवेल्थ गेम्स

वेटलिफ्टिंग में भारत को पहला गोल्ड:-
नई दिल्ली।। भारतीय वेटलिफ्टिर वाई. रेणु बाला चानू ने 58 किलोग्राम वर्ग में देश के लिए बुधवार को गोल्ड जीत लिया।


इस स्पर्धा का सिल्वर मेडल ऑस्ट्रेलिया की शीन ली ने जीता। रेणु ने पहला स्थान हासिल करने के लिए कुल 197 किलोग्राम भार उठाया, जबकि ली 192 किलोग्राम वजन ही उठा सकीं।

इंग्लैंड की 16 वर्षीय वेटलिफ्टर जोए स्मिथ ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। स्मिथ ने कुल 188 किलोग्राम भार उठाया।

सिडनी ओलिंपिक में देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली कर्णम मल्लेश्वरी ने मंगलवार को कहा था कि रेणु अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जरूर जीतेंगी।

वेटलिफ्टिंग में भारत के खाते में यह पहला गोल्ड आया है। इससे पहले निशानेबाजों ने 5 और पहलवानों ने 3 गोल्ड जीते हैं।

गगन, अनीसा और ओमकार ने दिलाया भारत को गोल्ड  
 नई दिल्ली।। कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन भारत के शूटर्स की गोल्डन परफॉर्मेंस जारी है। गगन नारंग और अनीसा सईद के बाद श
ूटर ओंकार सिंह ने भी भारत को गोल्ड दिलाया। ओमकार सिंह ने 50 मीटर एयर पिस्टल में 623 पॉइंट के साथ गोल्ड मेडल जीता।

इससे पहले अनीसा ने 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड जीता। दूसरे स्थान पर रहीं भारत की ही राही सरनोबत ने सिल्वर मेडल जीता।

गेम्स के तीसरे दिन आज सुबह नारंग ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल करते हुए अपने ही वर्ल्ड रेकॉर्ड की एक बार फिर बराबरी कर ली। इसी इवेंट में ओलिंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा को सिल्वर मेडल मिला।

उधर, शूटिंग के डबल ट्रैप पेयर इवेंट में रजन सोढ़ी और अशेर नोरिया ने सिल्वर मेडल जीता। वह गोल्ड मेडल जीतने वाले इंग्लैंड के शूटर से बस 1 पॉइंट पीछे रह गए।

कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में नारंग ने कुल 600 अंक का स्कोर बनाया। इतने ही अंक उन्होंने दो साल पहले पेइचिंग में हुए वर्ल्ड कप के फाइनल में हासिल किए थे। उस दौरान भी नारंग ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

वैसे 10 मीटर राइफल की व्यक्तिगत स्पर्धा भारत के लिए दोहरी खुशी लेकर आई। नारंग को स्वर्ण मिलने के साथ ही सिल्वर मेडल भी भारत के खाते में गया। बिंद्रा ने 595 अंक हासिल किए। उन्होंने मंगलवार को पेयर इवेंट में भी यही स्कोर बनाया था। नारंग और बिंद्रा ने पेयर इवेंट का गोल्ड मेडल जीता था।

Tuesday, October 5, 2010

लक्ष्मण ने दिलाई भारत को स्पेशल जीत

मोहाली।। मोहाली टेस्ट में वीवीएस लक्ष्मण ने एक बार फिर साबित किया कि उन्हें वेरी स्पेशल क्यों कहा जाता है। अपने शानदार प्रदर्शन के बलबूते उन्होंने एक करीब-करीब हारा हुआ टेस्ट मैच
भारत के लिए जीत लिया। जीत में लक्ष्मण के साथ खास योगदान रहा इशांत शर्मा का जिन्होंने बेहतरीन बैटिंग की और भारत को जीत के मुहाने तक लेकर आए। एक विकेट से मिली इस जीत के साथ भारत ने टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

लक्ष्मण ने 73, इशांत ने 31 और प्रज्ञान ओझा ने 5 रन बनाए।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पांचवे दिन मंगलवार को 216 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम को धोनी और सचिन तेंडुलकर के रूप में बड़ा झटका लगा।

चौथे दिन के स्कोर चार विकेट पर 55 रन से आगे खेलते हुए सचिन और जहीर खान ने संभलकर शुरुआत की। परंतु नाइटवॉचमैन की भूमिका में उतरे जहीर लंबे समय तक संयम नहीं रख सके और नाथन हॉरिट्ज की गेंद पर स्लिम में माइकल क्लॉर्क को कैच थमा बैठे। जहीर ने 10 रन बनाए और सचिन के साथ पांचवे विकेट के लिए 27 रनों की साझेदारी की।

जहीर के जाने के बाद सचिन के विकेट के रूप में आस्ट्रेलियाई टीम को बड़ी कामयाबी मिली। पहली पारी में शानदार 98 रनों की पारी खेलने वाले सचिन दूसरी पारी में 38 के निजी स्कोर पर डॉग बोलिंगर का शिकार बन गए। चौथे दिन ही भारतीय टीम को वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, राहुल दविड़ और सुरेश रैना के रूप में चार अहम झटके लग गए थे।

आस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 216 रनों की चुनौती पेश की है। भारतीय गेंदबाजों ने चौथे दिन आस्ट्रेलियाई की दूसरी पारी 192 रनों पर समेट दी। पहली पारी में पांच विकेट झटकने वाले जहीर ने दूसरी पारी में भी चमके। उन्होंने 43 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा ईशांत ने भी 34 रन देकर तीन विकेट झटके। हरभजन सिंह को दो और प्रज्ञान ओझा को एक विकेट मिला।

तीसरे दिन आस्ट्रेलिया की पहली पारी के 428 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने 405 रन बनाए थे। इसमें सचिन तेंडुलकर के 98 रनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सचिन के अलावा भारत की ओर से सुरेश रैना ने 86 और राहुल द्रविड़ 77 रनों का योगदान दिया। खेल के दूसरे दिन वीरेंद्र सहवाग ने 54 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल जानसन ने 64 रन देकर पांच विकेट झटके। उनके अलावा नॉथन हॉरिट्ज और डॉग बोलिंगर ने भी दो-दो विकेट चटकाए।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने अपनी पहली पारी में 428 रन बनाए थे। मेहमान टीम की ओर से वाटसन ने सर्वाधिक 126 और टिम पैन ने 92 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कप्तान रिकी पोंटिंग ने 71 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से जहीर खान ने 30 ओवरों में 94 रन खर्च किए और पांच विकेट चटकाए। उनके अलावा इस मैच में हरभजन सिंह ने भी 114 रन देकर तीन विकेट लिए। एक विकेट ओझा के नाम रहा। 



झांसा दे रही है भारतीय टीम: पॉन्टिंग
मोहाली ।। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग का कहना है कि शुक्रवार को पहले टेस्ट में हरभजन सिंह का खेलना संदिग्ध बता कर भारतीय टीम झांसा देने की कोशिश कर रही है क्योंकि इस ऑफ स्प

िनर को उन्होंने नेट पर प्रैक्टिस करते देखा है।

पॉन्टिंग ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मुझे नहीं लगता कि उनका खेलना संदिग्ध है। उन्हें 27 सितंबर को मोच आई लेकिन उन्होंने शाम को प्रैक्टिस की। भारत झांसा देने की कोशिश कर रहा है। अगर वह नहीं भी खेलते हैं तो उनके पास अमित मिश्रा और प्रज्ञान ओझा जैसे स्पिनर हैं।' यह पूछने पर कि क्या ऑस्ट्रेलिया का मकसद बदला लेने का होगा, पॉन्टिंग ने कहा, 'हम यहां जीतने आए हैं। यह प्रतिस्पर्धी होने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की बात है।'

पॉन्टिंग ने कहा कि भारतीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ उनका अभ्यास मैच अच्छा रहा और अब वह टेस्ट क्रिकेट की नंबर वन टीम के खिलाफ खेलने की चुनौती का इंतजार कर रहे हैं। विकेट के बारे में पूछने पर पॉन्टिंग ने कहा, 'हमने कल विकेट देखा लेकिन आज नहीं देखा। कुछ लोगों ने मैदानकर्मियों से बात की और पता चला कि इसमें और नमी होगी।'

यह पूछने पर कि तेज गेंदबाज डग बोलिंजर या बल्लेबाज माइक हसी क्या हालात के अनुकूल ढल गए हैं, पोंटिंग ने कहा, 'दोनों की टेस्ट क्रिकेट की तैयारी अच्छी नहीं है लेकिन दोनों ने कल नेट पर प्रैक्टिस की'

उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ज्यादा से ज्यादा मैच होना क्रिकेट और दोनों देशों के लिये अच्छा है। उन्होंने आने वाले दिनों में संन्यास की अटकलों से इंकार करते हुए कहा, 'अभी कुछ तय नहीं है। हो सकता है कि मैं अगली बार भी भारत दौरे पर आऊं।' 

 India भारत  बनाम  Australia ऑस्ट्रेलिया भारत: 216/9
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पीसीए स्टेडियम, मोहाली, मोहाली (Oct 05 , 2010)
अगला मैच:  Oct 09 , 2010, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में, (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया)
सीरीज़ Australia tour of India, 2010-11 मैच रेफरी Chris Broad (ENG)
टॉस ऑस्ट्रेलिया,  बल्लेबाजी का फ़ैसला मैच का समय
09:30 IST - 17:00 IST
अंपायर BF Bowden (NZ), Ian Gould (ENG) वर्तमान समय
16:15 IST
तीसरा अंपायर Sanjay Hazare (IND)
पिछली पारी : ऑस्ट्रेलिया 428/10 ऑस्ट्रेलिया 192/10 भारत 405/10
बैट्समन स्टेटस R B 4's 6's SR Mat R Avg
गौतम गंभीर एलबीडब्ल्यू बेंजामिन हिल्फेनहॉस 0 4 0 0 0 33 2825 52.31
वी. सहवाग कॉट माइकल हसी बोल्ड बेंजामिन हिल्फेनहॉस 17 23 2 0 73.91 80 7115 54.31
राहुल द्रविड़ कॉट टिम पेन बोल्ड डॉउग बोलिंगर 13 28 3 0 46.43 143 11580 52.88
सचिन तेंडुलकर कॉट माइकल हसी बोल्ड डॉउग बोलिंगर 38 64 5 0 59.38 170 13973 56.12
सुरेश रैना कॉट मार्क्स नॉर्थ बोल्ड बेंजामिन हिल्फेनहॉस 0 3 0 0 0 3 309 77.25
जहीर खान कॉट माइकल क्लार्क बोल्ड नाथन हॉरिट्ज 10 34 1 0 29.41 73 985 13.49
वीवीएस लक्ष्मण नॉट आउट 73 79 8 0 92.41 114 7490 46.52
एम.एस.धोनी (C) रन आउट बेंजामिन हिल्फेनहॉस 2 14 0 0 14.29 47 2572 41.48
हरभजन सिंह कॉट रिकी पॉन्टिंग बोल्ड डॉउग बोलिंगर 2 2 0 0 100 86 1597 16.3
इशांत शर्मा एलबीडब्ल्यू बेंजामिन हिल्फेनहॉस 31 92 5 0 33.7 27 287 12.48
प्रज्ञान ओझा नॉट आउट 5 10 1 0 50 7 47 6.71


कुल स्कोर: 216/9 (58.4)
अतिरिक्त: 25 ( नो बॉल-1, वाइड-6, लेग बाइ-8, बाइ- 10, पेनल्टी-0) रन रेट: 3.68
विकेट गिरे :
1/0 (गौतम गंभीर, 0.4 ov.), 2/31 (राहुल द्रविड़, 7.4 ov.), 3/48 (वी. सहवाग, 11.5 ov.), 4/48 (सुरेश रैना, 13.2 ov.), 5/76 (जहीर खान, 23.5 ov.), 6/119 (सचिन तेंडुलकर, 30.0 ov.), 7/122 (एम.एस.धोनी, 33.2 ov.), 8/124 (हरभजन सिंह, 33.4 ov.), 9/205 (इशांत शर्मा, 55.2 ov.)
बॉलिंग
करियर
बोलर O M R W NB WB E/R Mat W Avg
बेंजामिन हिल्फेनहॉस 19.0 3 57 4 1 1 3 12 46 30.15
डॉउग बोलिंगर 8.0 0 32 3
1 4 11 51 24.67
माइकल जॉनसन 16.4 2 50 0

3 37 170 28.74
नाथन हॉरिट्ज 9.0 1 45 1

5 16 61 37.11
मार्क्स नॉर्थ 4.0 0 8 0

2 16 13 29.85
शेन वॉटसन 2.0 0 6 0

3 21 38 29.47
ऑस्ट्रेलिया टीम:
माइकल क्लार्क, साइमन कैटिच, माइकल हसी, नाथन हॉरिट्ज, रिकी पॉन्टिंग, माइकल जॉनसन , शेन वॉटसन, बेंजामिन हिल्फेनहॉस, डॉउग बोलिंगर, मार्क्स नॉर्थ, टिम पेन