Thursday, October 14, 2010

बिग बॉस को ब्लॉक करने लगे हैं केबल ऑपरेटर्स

मुंबई ।। रिऐलिटी शो बिग बॉस-4 का बहिष्कार करने के शिवसेना के आदेश को देखते हुए मुंबई और ठाणे के कई केबल ऑपरे
टर्स ने कलर्स चैनल का प्रसारण रोक दिया है।

मुंबई के साथ ही ठाणे और नवी मुंबई में भी दर्शकों ने शिकायत की है कि वे बुधवार दोपहर के बाद से कलर्स चैनल नहीं देख पा रहे हैं क्योंकि वह ब्लॉक कर दिया गया है। गौरतलब है कि शिवसेना बिग बॉस-4 में पाकिस्तानी कलाकारों को शामिल किए जाने से नाराज है। उसने पहले इस कार्यक्रम के प्रड्यूसर्स को चेतावनी दी थी कि वे पाकिस्तानी कलाकारों को शो से बाहर करें वरना शो चलने नहीं दिया जाएगा। जब शिवसेना की धमकी का बिग बॉस के प्रड्यूसर्स पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा तो शिवसेना ने केबल ऑपरेटर्स से कहा कि वे कलर्स चैनल दिखाना बंद कर दें।

जानकारों के मुताबिक मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में केबल कनेक्शन वाले 40 लाख से ज्यादा घर हैं। अगर इन घरों में चैनल का प्रसारण बंद हो जाता है तो ' बिग बॉस ' की व्यूअरशिप में 15 फीसदी की गिरावट आ जाएगी।

शिवसेना नेता अनिल परब ने बताया, ' बाला साहेब के आदेश पर ही केबल ऑपरेटर्स से कार्यक्रम बंद करने को कहा गया है। यह कोई छिपी हुई बात नहीं है कि पाकिस्तान ने कई भारतीय चैनलों को बैन कर रखा है। इसलिए पाकिस्तानी कलाकारों को बुलाने वाले चैनल को बंद करने में कुछ भी गलत नहीं है। ' उन्होंने कहा कि कई केबल वालों ने तो हमारे निर्देश पर अमल शुरू भी कर दिया है।
हालांकि हिंदुजा केबल के अशोक मनसुखानी ने किसी तरह का निर्देश मिलने की बात को गलत बताया। उन्होंने कहा कि हम मीडिया में ही इस तरह की बातें देख रहे हैं, पर पार्टी से हमें अभी तक किसी तरह का नोटिस नहीं मिला है। ' 

क्लोजिंग सेरिमनी की रंगारंग शुरुआत

नई दिल्ली।। कॉमनवेल्थ गेम्स के समापन समारोह की शुरुआत हो चुकी है। भारत ने तमाम अड़चनों के बावजूद इस खेल का आयोजन सफलतापूर्वक कराया। स
मापन समारोह में देश प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी सहित कई गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पहुंच चुके हैं। समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्रीलंका के प्रेजिडेंट महिंद्रा राजपक्षे भी रंगारंग कार्यक्रम का लुत्फ उठा रहे हैं। इन वीवीआईपीज के अलावा आम दर्शकों से भी स्टेडियम खचाखच भरा हुआ है।

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 19कॉमनवेल्थ गेम्स के समापन समारोह की शुरुआत हो चुकी है। स्टेडियम के बाहर और भीतर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। देश के तमाम गणमान्य नेता गण कार्यक्रम में मौजूद हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीलंका के प्रेजिडेंट महिंद्रा राजपक्षे मौजूद हैं। समापन समारोह में मौजूद दर्शकों के उत्साह को देखते ही बन रहा है।

गौरतलब है 19वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। इस गेम्स में भारत ने 38 गोल्ड, 27 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज मेडल जीत हैं।

Wednesday, October 13, 2010

भारत ने बेंगलुरु टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराया

बेंगलुरु।। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट में भी सात विकेट से धूल चटा दी। इस तरह भारत ने यह सीरीज 2-0 से जीत ल
ी। पहली पारी में डबल सेंचुरी बनाने वाले सचिन तेंडुलकर ने दूसरी पारी में फिफ्टी बनाई।

यह पहली बार है जब भारत ने वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्ष 1982 के बाद यह पहला मौका है जब किसी टीम ने उसका सूपड़ा साफ किया है। 1982 में पाकिस्तान के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को 0-3 से हार का मुंह देखना पड़ा था। रिकी पॉन्टिंग को भी अब अपनी कप्तानी में इंडिया के खिलाफ पहली टेस्ट सीरीज जीतने के लिए और इंतजार करना होगा।

मोहाली में पहला टेस्ट मैच एक विकेट से जीतने वाली टीम इंडिया ने सीरीज जीतकर बॉर्डर-गावसकर ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया। इस जीत के साथ भारत ने टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक की स्थिति और मजबूत कर ली जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम पांचवें स्थान पर खिसक गई।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 207 रन की चुनौती रखी थी। दूसरी पारी में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे ओवर में हिल्फेनहॉस ने सहवाग को विकेटकीपर पेन के हाथों कैच आउट करवाकर मेजबान टीम को पहला झटका दिया।

अनुभवी बैट्समैन राहुल द्रविड़ के स्थान पर फर्स्ट डाउन सौराष्ट्र के चेतेश्वर पुजारा को भेजा गया। पहला टेस्ट खेल रहे इस बैट्समैन ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को निराश नहीं किया। पुजारा ने मुरली विजय के साथ दूसरे विकेट के लिए तेजतर्रार 72 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया की जीत की उम्मीदों को काफी हद तक समाप्त कर दिया।

विजय ने 45 बॉल्स की पारी में 6 चौके लगाए और वह वॉटसन का शिकार बने। पुजारा का साथ देने मास्टर ब्लास्टर सचिन क्रीज पर आए और इन दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया की रही सही उम्मीदें भी खत्म कर दीं।

पुजारा ने पांचवें दिन की टूटी विकेट पर भी स्वाभाविक शॉट लगाए और 89 गेंदों की पारी में सात चौके जड़े। हॉरिट्ज की एक स्पिन बॉल को पुजारा समझने में नाकामयाब रहे और बोल्ड हो गए। चायकाल के समय भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 185 रन था। दिन के अंतिम सत्र में सचिन और राहुल द्रविड़ ने जीत की औपचारिकताएं पूरी कीं। इस बीच सचिन ने आपनी हाफ सेंचुरी भी पूरी की। उन्होंने 77 बॉल की पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए।


इससे पहले पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में 223 रन बनाकर सिमट गई। चौथे दिन का खेल खत्म तक ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट खोकर 202 रन बनाए थे। पांचवे दिन का खेल शुरू होने के कुछ देर बाद ही मिशेल जॉनसन को जहीर खान बोल्ड कर दिया। इसके बाद बेन हिल्फेनहॉस को एस. श्रीसंत ने पेवेलियन की राह दिखाई। जहीर ने पीटर जॉर्ज को अपना तीसरा शिकार बनाया और पूरी मेहमान टीम 223 रनों पर ढेर हो गई। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान रिकी पॉन्टिंग को छोड़ कोई दूसरा बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। पॉन्टिंग ने 72 रनों की जुझारू पारी खेली। भारत की ओर से जहीर और प्रज्ञान ओझा ने तीन-तीन विकेट चटकाए। हरभजन सिंह और श्रीसंत ने दो-दो विकेट लिए। 

टेस्ट के सबसे रोमांचक दिनों में से होगा आखिरी दिन: सचिन
बेंगलुरु ।। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत के निचले बल्लेबाजों के नाटकीय ढंग से आउट होने के बाद टीम ने अच्छी वापसी की है, लेकिन
मैच अब अहम मोड़ पर है।

तेंडुलकर ने चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, ' कम समय में पांच विकेट खो देने से निराशा है। लेकिन यह खेल ही ऐसा है। मेरे विचार से हमने अच्छी वापसी की है और गेंदबाजों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। आखिरी दिन हमारे लिये बड़ा दिन होगा। ' भारत की पहली पारी में शानदार 214 रन बनाने वाले मास्टर ब्लास्टर ने कहा कि मैच अहम मोड़ पर है। अब यह हम पर निर्भर करता है कि हम दबाव का किस तरह सामना करते हैं और खुद कैसे प्रदर्शन करते हैं। सचिन ने कहा कि नतीजा जो भी हो आखिरी दिन टेस्ट क्रिकेट के सबसे रोमांचक दिनों में से एक होगा।

तेंडुलकर ने कहा, ' पिच पर दरारें उभर गई हैं और अब इस पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं है। उछाल और रफ्तार से तालमेल बिठाने के लिये हमें कुछ समय देना होगा। हम पीछा करने के लिए बड़ा लक्ष्य नहीं चाहते। उम्मीद है कि हमारे गेंदबाज कल टारगेट को कम से कम रखने की कोशिश करेंगे। यह पूछने पर कि क्या उन्होंने अपने बेटे की इस सलाह को मान लिया है कि जब स्कोर 90 से ज्यादा हो तो सेंचुरी के लिये छक्के लगाये जाएं, तेंडुलकर ने कहा कि कई बार आप ऐसे शॉट खेलते हैं और कई बार नहीं खेलते।

Monday, October 11, 2010

Watch Live Cricket Streaming Online

http://crictime.com/live-cricket-streaming.htm

बेंगलुरु टेस्ट में सचिन तेंडुलकर की डबल सेंचुरी

बेंगलूरु।। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां खेले जा रहे दूसरे और
अंतिम टेस्ट मैच में सचिन तेंडुलकर ने मंगलवार को आज अपने टेस्ट करियर की छठी डबल सेंचुरी लगाई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन की यह दूसरी डबल सेंचुरी है। भारतीय टीम 495 रन पर ऑलआउट हो गई। सचिन 214 रन बनाए।

इससे पहले मैच के तीसरे दिन सोमवार को तेंडुलकर ने जहां अपनी नॉटआउट 191 रन की पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया , वहीं मुरली विजय ने अपनी पहली टेस्ट सेंचुरी बनाई। भारत ने मेहमान टीम के स्कोर का पीछा करते हुए अपनी पारी को संभाल लिया।

CWG में भारत को पहली बार 31 गोल्ड

नई दिल्ली।। कॉमनवेल्थ गेम्स के नौवें दिन शूटिंग में अनु राज सिंह और हीना सिद्धू ने भारत को एक और गोल्ड मेडल दिलाया। भारत ने इसके साथ
हीना सिद्धू के साथ भारत को 31वां गोल्ड दिलाने वालीं शूटर अनु राज सिंह।
ही कॉमनवेल्थ गेम्स में 30 गोल्ड मेडल के अपने मैनचेस्टर कॉमनवेल्थ खेलों के रेकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत का यह सबसे बेहतर प्रदर्शन है। मंगलवार सुबह इसके साथ भारत ने शूटिंग में 2 सिल्वर मेडल भी जीते।

शूटिंग की 10 मीटर एयर पिस्टल पेयर इवेंट में अनुराज सिंह और हीना सिद्धू ने भारत के लिए गोल्ड मेडल पर निशाना लगाया। शूटिंग में भारत का यह 14वां गोल्ड मेडल है। उधर, समरेश जंग और सीके चौधरी ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल के पेयर इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। इस इवेंट में सिंगापुर के बिन गई और लिप मेंग ने गोल्ड जीता।

इंग्लैंड के इकाबल और माइकल गॉल्ट के खाते में सिल्वर मेडल आया। दूसरी तरफ 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट में तेजस्विनी सावंत ने सिल्वर मेडल जीता है। वह गोल्ड मेडल से चूक गईं।

रेफरी ने किया विजेंद्र को 'नॉकआउट

नई दिल्ली।। कॉमनवेल्थ गेम्स का 8 वें दिन भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। बॉक्सिंग में गोल्ड की झड़ी लगाने
की उम्मीदों को करारा झटका लगा और 7 बॉक्सरों में से 5 तो फाइनल में ही नहीं पहुंच पाए। हालांकि वर्ल्ड के नंबर एक मुक्केबाज विजेंदर और जय भगवान की हार में रेफरी की भी अहम भूमिका रही।

75 किलोग्राम में विजेंदर दूसरे राउंड तक इंग्लैंड के अपने प्रतिद्वंद्वी बॉक्सर से 0-3 से आगे चल रहे थे। लेकिन निर्णायक राउंड रेफरी ने दो बार वॉर्निंग देकर इंग्लैंड के बॉक्सर को 4 पॉइंट दे दिए और विजेंदर एक पॉइंट के अंतर से हार गए। हालांकि, अंतिम राउंड में वॉर्निंग देने से परहेज किया जाता, इसके बावजूद रेफरी का विजेंदर को दो-दो बार वॉर्निंग देने का फैसला सबके समझ से परे रहा।


इससे पहले 60 किलोग्राम में जय भगवान के साथ भी ऐसा ही हुआ। वह शुरू में इंग्लैंड के बॉक्सर थॉमस स्टालकर से 3-1 से आगे चल रहे थे। स्टालकर को कमर से नीचे हिट करने के लिए उन्हें दो बार चेतावनी दी गई, जिससे स्टालकर 4 पॉइंट अतिरिक्त मिला। जय भगवान रेफरी के फैसले से सहमत नहीं थे।

जय भगवान ने कहा , ‘ मुझे लगता है कि पहली बार मैंने उसके हाथ पर हिट किया था , लेकिन रेफरी को साफ नहीं दिखाई दिया कि मेरा पंच कहां लगा था। उन्होंने कहा , ‘ हर हार से एक सबक मिलता है। मैं यहां से जरूर सबक हासिल करूंगा। मैं बाउट की रिकॉर्डिं देखूंगा। ’


49 किलोग्राम में लड़ने वाले अमनदीप रिंग में उतरने वाले पहले भारतीय रहे , लेकिन वह पैडी बार्नेस से मिलने वाली चुनौती का सामना नहीं कर पाए। पंजाब के इस मुक्केबाज ने सीधे पंच लगाकर बार्नेस के डिफेंस को तोड़ने की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दिलबाग एक अंक से अगले दौर में पहुंचने से चूक गए। उन्हें नॉर्दन आयरलैंड के पैट्रिक गालाघार से रोमांचक बाउट में 4-5 से हार का मुंह देखना पड़ा।