Monday, September 27, 2010

कैसे परवान चढ़ा वरुण-यामिनी का प्यार

नई दिल्ली।। बड़े भइया अब तक शादी के लिए तैयार नहीं हुए तो आखिर छोटा कब तक उनकी राह देखता? बस छोटे ने अपने लिए लड़की देख ली। अब जल्द ही अब जल्द ही
गांधी-नेहरू परिवार की बहू आने वाली है। हम बात कर रहे हैं संजय-मेनका के बेटे वरुण गांधी की।

शादियों की शौकीन हिंदुस्तान की जनता शादी के सवाल पर राहुल गांधी की ना-नुकुर सुन सुनकर बोर हो चुकी थी। पर संडे को इंदिरा गांधी की छोटी बहू मेनका ने सबको खुशखबरी सुना दी कि भइया 11 दिसंबर को वरुण के हाथ पीले हो जाएंगे और बहू हैं यामिनी रॉय। सबसे खास बात ये जोड़ी कि सोनिया, राहुल समेत गांधी परिवार के सभी सदस्यों को न्योता भेजा जाएगा। गांधी-नेहरू परिवार में आखिरी बार शहनाई आज से 13 साल पहले तब गूंजी थी, जब राजीव-सोनिया की बेटी प्रियंका गांधी की शादी रॉबर्ट वॉड्रा से 1997 में हुई। तब वरुण टीनेजर थे।